4:50 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में घर में घुसकर मारपीट, मां-बेटे को पीटा, जान से मारने की धमकी

उझानी-बदांयू 8 अगस्त।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के मोहल्ला वहादुरगंज में बीते मंगलवार शाम एक घर में घुसकर 4 लोगों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मोहल्ला वहादुरगंज मानकपुर रोड निवासी जरीना पत्नी रफी अहमद ने बताया कि 5 अगस्त की शाम दिलशाद उर्फ गंटा, सोहिल उर्फ नेपाली अशरफ उर्फ पेटू, कलुआ और पूरन उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए जरीना और उनके बेटे फुरकान के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

मारपीट में फुरकान को चोटें आई हैं। जरीना ने बताया कि सभी आरोपी पुरानी रंजिश के चलते आए थे।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस