सहसवान (बदायूं) सहसवान वाल्मीकि समाज के लोगों और राष्ट्रीयसफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सहसवान तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने नगर पालिका परिषद सहसवान में कार्यरत समस्त ठेका सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।
आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को 1 से 4 महीने तक वेतन नहीं दिया जा रहा। जब वेतन दिया भी जाता है तो उसमें कटौती की जाती है वेतन से EPF और ESI की कटौती तो की जा रही है, लेकिन कर्मचारियों के खातों में पैसा जमा नहीं हो रहा।
सफाई कर्मचारियों को दस्ताने, जूते, मास्क और यूनिफॉर्म जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी जा रही हैं।
कर्मचारियों पर काम का बोझ अधिक है और उन्हें समय पर अवकाश भी नहीं मिल पा रहा।
ज्ञापन देने वालों ने कहा कि यदि जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वाल्मीकि समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
एसडीएम ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
/रविशंकर
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
