12:02 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: अकबराबाद राजमार्ग बना जाम का सबब, ऑटो-डग्गामार और ठेले-खोमचे वालों की मनमानी से जनता परेशान

सहसवान: अकबराबाद राजमार्ग बना जाम का सबब, ऑटो-डग्गामार और ठेले-खोमचे वालों की मनमानी से जनता परेशान

तेजतर्रार थाना प्रभारी से जनता ने लगाई उम्मीद।

सहसवान नगर के अकबराबाद राजमार्ग पर पिछले कई दिनों से अवैध कब्जे और मनमानी के चलते आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। राजमार्ग के दोनों ओर ऑटो चालकों ने अवैध स्टैंड बना लिए हैं, वहीं डग्गामार वाहन चालक बीच सड़क पर दबंगई दिखाकर वाहन खड़ा कर देते हैं। नतीजा ये है कि यहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और आम जनमानस घंटों तक फंसा रहता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिर्फ ऑटो और डग्गामार ही नहीं, बल्कि ठेले-खोमचे वाले भी मार्ग के दोनों ओर अपने-अपने ठेले खड़ा करके सड़क को और संकरा कर दे रहे हैं। सुबह से रात तक लगने वाले इस जाम की वजह से स्कूली बच्चे, मरीज और नौकरी-पेशा लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

नगर पालिका के नाम पर ₹50 की अवैध वसूली
सबसे गंभीर बात यह है कि कुछ लोग नगर पालिका के नाम पर प्रत्येक वाहन से ₹50 की अवैध वसूली भी कर रहे हैं। वाहन चालकों से जबरन पैसे मांगे जाते हैं और विरोध करने पर दबंगई दिखाई जाती है। इससे न सिर्फ जनता का शोषण हो रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
बढ़ती अव्यवस्था से तंग आकर नगर की जनता ने तेज-तर्रार थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह से मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अवैध स्टैंड तुरंत हटवाए जाएं, अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस