बदायूं: पूर्व विधायक के बेटे पर युवती को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप, हालत गंभीर।
बदांयू 5 अगस्त।
अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवती ने इलाके के पूर्व विधायक के बेटे पर गला दबाकर हत्या का प्रयास और जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़िता, निवासी वार्ड नंबर 15 ककराला, ने बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया है इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीआई के जरिए जानकारी ली है।
अलापुर पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से FIR या आधिकारिक बयान नहीं आया था।
आरोपी का संबंध पूर्व विधायक परिवार से होने के कारण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
