4:19 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – महिला थाना एसएचओ और महिला पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

महिला थाना एसएचओ और महिला पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की पुरानी चुंगी स्थित एक चर्चित होटल पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान महिला थाना एसएचओ तथा महिला पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

पुलिस ने होटल से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान होटल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस