राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ मे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा
दिनांक 02 अगस्त 2026 बदायूं | राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टर, मेडिकल एबं पैरामेडिकल/नर्सिंग छात्र और स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं डॉ नेहा सिंह ने कहा कि “नशा सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली नस्ल को बर्बाद कर देती है। नशे की लत से परिवार टूटते हैं, समाज में अपराध बढ़ता है और देश की युवा शक्ति कमजोर होती है।”
उन्होंने युवाओं और आम जनता से अपील की कि “हमें सबसे पहले खुद को नशे से बचाना चाहिए और साथ ही अपने समाज को भी इस बुराई से बचाने का संकल्प लेना चाहिए। यदि हम आज जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”
उप प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने और नशा छोड़ने में मदद के लिए लगातार शिविर और काउंसलिंग सत्र आयोजित कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत मे उपप्रधानाचार्य महोदया द्वारा सभी को नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई गई । इस कार्यक्रम मे मीडिया प्रभारी डॉ लालेन्द्र यादव, फार्माकोलॉजी बिभाग के सहायक आचार्य डॉ अमित कुमार, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के ट्यूटर श्री सुनील कुमार , श्री अजय परिक, छात्रों एबं स्टॉफ मजूद रहे !
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
