बदायूं। बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य रविदास जयंती शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बदायूं से बगरैन जा रहे थे। इसी दौरान बनकोटा के पास उनकी गाड़ी की सामने से आ रही एक अन्य वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में विधायक आशुतोष मौर्य, उनके ड्राइवर और गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट: I M KHAN



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
