4:32 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब ने छात्राओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, योग का बताया महत्व

बदायूं। इनर व्हील क्लब, बदायूं द्वारा मंगलवार को केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति प्रेरित करना था।

क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी ने छात्राओं को दैनिक जीवन में योग के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक तनाव दूर करने और एकाग्रता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न योगासन भी कराए गए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कविता रस्तोगी ने भी योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्राओं से नियमित योग करने का आह्वान किया। वहीं क्लब की पीडीसी साधना रस्तोगी ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्य अंजलि, मंजुल शंखधर, अंजना रस्तोगी, सरोज रस्तोगी, करुणा रस्तोगी, कुसुम रस्तोगी सहित क्लब के पदाधिकारी एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस