6:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बारिश की चार बूंदों में ध्वस्त हो रही बिजली व्यवस्था, CUG नंबर बंद, भीषण गर्मी में सहसवान बेहाल*

बदायूं

*बारिश की चार बूंदों में ध्वस्त हो रही बिजली व्यवस्था, CUG नंबर बंद, भीषण गर्मी में सहसवान बेहाल*

*सहसवान, बदायूं:* भीषण गर्मी और उमस के बीच सहसवान नगर में विद्युत कटौती चरम पर पहुंच गई है। हाल ये है कि चार बूंद बारिश पड़ते ही नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाती है और घंटों सप्लाई गायब रहती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी योगी सरकार के निर्बाध आपूर्ति के दावों को पलीता लगा रहे हैं। मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है, जिसका नतीजा है कि हल्की फुहार में ही लाइनें ट्रिप हो जाती हैं और फॉल्ट घंटों ठीक नहीं होते।

*शिकायत का कोई जरिया नहीं*
उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के लिए जारी CUG नंबर अक्सर बंद मिलते हैं। जब लोग उपकेंद्र पर पहुंचकर कर्मचारियों से उनका निजी नंबर मांगते हैं तो वे देने से साफ इनकार कर देते हैं। रात में फॉल्ट होने पर सुबह तक कोई सुनवाई नहीं होती।

*गर्मी में हाल बेहाल*
नवादा, बाजार, काजी मोहल्ला , मुहीउद्दीनपुर नयागांज, दहलीज, अकबराबाद समेत पूरे नगर में दिन-रात अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। गर्मी से बच्चे, बुजुर्ग और मरीज बेहाल हैं। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। व्यापारियों का काम ठप पड़ा है।

नगरवासियों ने जिलाधिकारी बदायूं और UPPCL के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि CUG नंबर तुरंत चालू कराए जाएं, जर्जर लाइनों की मरम्मत हो और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भीषण गर्मी में जनता को राहत मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस