6:47 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ससुराल में छत से गिरने से युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार

बदायूं

ससुराल में छत से गिरने से युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम किया अंतिम संस्कार

सहसवान/उसैत। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव जहानाबाद निवासी एक युवक की उसैत कस्बे में छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार मृतक अविवाहित था और अपने भाई की ससुराल, वार्ड नंबर-2, उसैत स्थित रतनलाल के घर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
मामले में परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराई और बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट: पी.एस. पटेल, सिलहरी

विज्ञापन एक्सप्रेस