बदायूं
*एलआईसी मोड़ पर जलभराव से राहगीर परेशान, पालिकाध्यक्ष बाबर मियाँ ने मौके पर पहुंचकर दिए निस्तारण के निर्देश*
सहसवान-नगर में एलआईसी मोड़ के पास गोपालगंज मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या पर नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियाँ ने संज्ञान लिया है। सोमवार को अध्यक्ष ईओ और जेई के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।
गोपालगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर एलआईसी मोड़ के पास सड़क पर पानी भरा था। नई प्लॉटिंग होने के कारण पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया था, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी।
अध्यक्ष बाबर मियाँ के साथ उनके भाई हैदर मियाँ, अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता भी मौजूद रहे।
अध्यक्ष ने मौके से ही सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद को नाला सफाई के निर्देश दिए। नाले की सफाई का काम तुरंत शुरू करा दिया गया।
जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अध्यक्ष ने नया नाला बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम न होने से दिक्कत बढ़ी है, जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
अध्यक्ष बाबर मियाँ ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। बारिश के बाद से ही इस मार्ग पर पानी भरा था। नया नाला बनने से गोपालगंज मार्ग पर आवागमन सुगम हो जाएगा।
स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष की तत्परता पर आभार जताया है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

