3:46 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

दानवीर भामाशाह की शोभायात्रा में जयकारों से गूंजा उझानी, उमड़ा जनसैलाब

दानवीर भामाशाह की शोभायात्रा में जयकारों से गूंजा उझानी, उमड़ा जनसैलाब।

उझानी-बदांयू 5 जुलाई।

दान और त्याग के प्रतीक दानवीर भामाशाह के जन्मोत्सव पर रविवार शाम को उझानी नगर भक्ति और गौरव के रंग में सराबोर हो उठा। मंडी समिति तिराहे से धूमधाम के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर को एक बार फिर इतिहास और संस्कृति से जोड़ दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और आरती उतारकर किया। इससे पूर्व नगर में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, एटा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

बैंड-बाजों की गूंज और “भामाशाह की जय” के नारों के बीच निकली शोभायात्रा में भगवान के स्वरूप धारण किए कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मार्ग में जगह-जगह सजातीय बंधुओं ने भामाशाह के रथ की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया।

शोभायात्रा का समापन नगर के भगवान दास पैलेस में हुआ, जहां भव्य सजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों और समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।

शोभायात्रा में
संरक्षक हपा व्यापार सभा के उपाध्यक्ष,व प्रदेश सचिव रजनीश कुमार गुप्ता एडवोकेट, डॉ. आलोक गुप्ता, नन्द किशोर गुप्ता, गिरीश गुप्ता, गजेन्द्र गुप्ता, विश्वनाथ माहौर, चौ. प्रदीप गुप्ता, वृन्दावन लाल गुप्ता, विजय गुप्ता, वनवारीलाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, अशोक गुप्ता, अजय गुप्ता,महेन्द्र गुप्ता, बिशन गुप्ता ,
कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता ‘पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा’ शंकर गुप्ता रूद्र, प्रदीप गुप्ता, डिम्पल गुप्ता
अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सुधांशु गुप्ता एडवोकेट, श्रवण कुमार गुप्ता
महामंत्री झिलमिल गुप्ता, अनुज गुप्ता, रवि गुप्ता, सिद्धू गुप्ता एडवोकेट, सुमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अंकुर गुप्ता
मंत्री अर्पित गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, मनु गुप्ता, अजय गुप्ता, टीटू गुप्ता, आशीष गुप्ता, पल्लव गुप्ता, रोहित गुप्ता सहित किशनचंद्र शर्मा, ठाकुर अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस