6:01 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य का रखा गया विशेष ख्याल, रिजर्व पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप

बदायूं

पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य का रखा गया विशेष ख्याल, रिजर्व पुलिस लाइन में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। कैंप में जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।
इस दौरान डा. वागेष वार्ष्णेय (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं डा. अजीत सिंह गंगवार सहित चिकित्सा टीम ने बच्चों, महिलाओं एवं अन्य परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके पारिवारिक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि “बदायूँ पुलिस अपने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।”

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.