3:46 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी पहुंचे भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, हुआ जोरदार स्वागत

उझानी पहुंचे भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, हुआ जोरदार स्वागत।

उझानी-बदांयू 5 जुलाई।

भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के उझानी में प्रथम आगमन पर रविवार को जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसी क्रम में कस्बा उझानी में श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह जी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान उझानी स्थित आवास पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा जी से आत्मीय भेंट की गई और उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बदायूं सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार बब्बू भैया,पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व राज्य मंत्री यूपी सरकार विमलकृष्ण अग्रवाल, हीरालाल कश्यप, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जे.के. सक्सेना, जिला सहकारी संघ के चेयरमैन

रवेंद्र पाल सिंह ,भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, रानी सिंह पुंडीर,करूणा सोलंकी, रेनू सिंह, शिवकिशोर माहेश्वरी,सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। पूरे दिन उझानी में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग का माहौल बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस