बदायूं
फैजगंज बैहटा थाना: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त को फैजगंज बैहटा पुलिस ने गनगोली तिराहे से किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना फैजगंज बैहटा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुगेन्द्र पुत्र हरि सिंह निवासी जगदीशपुरी मजरा, थाना कुढफतेहगढ़, जनपद सम्भल को गनगोली तिराहे से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना फैजगंज बैहटा में मुकदमा संख्या 157/2026, धारा 69/351(3) बीएनएस दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com