3:53 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सभासद, थाने में दिया सामूहिक शिकायती पत्र*

बदायूं

*सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सभासद, थाने में दिया सामूहिक शिकायती पत्र*

सहसवान- नगर पालिका परिषद सहसवान के सभी सभासदों ने रविवार को एकजुट होकर कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सभासदों ने फेसबुक आईडी “सहसवान का आईना” के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सभासदों द्वारा थाना प्रभारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि “सहसवान का आईना” नामक फेसबुक आईडी से नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां समेत सभी वार्ड सभासदों के विरुद्ध लगातार अपमानजनक, अश्लील और मर्यादाविहीन टिप्पणियां की जा रही हैं।

पत्र में कहा गया कि इस तरह की पोस्ट से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंची है और नगर में सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है। सभासदों ने कहा कि जनता के बीच उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

सभी सभासदों ने थाना प्रभारी से मांग की है कि उक्त फेसबुक पेज एवं उसके संचालक के विरुद्ध तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की दैनिक कार्रवाई न कर सके।

शिकायती पत्र के साथ सभासदों ने आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के तौर पर संलग्न किया है।

इस मौके पर चन्द्रपाल मौर्य, तहसीन बेगम, मुन्नी देवी, ज़ुफर इक़बाल, मोहम्मद इनाम समेत नगर पालिका के करीब 12 से अधिक सभासदों के हस्ताक्षर हैं। सभी ने एक स्वर में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की बात कही।

फिलहाल पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.