बदायूं
बढ़ती गर्मी में समाजसेवियों ने बांटा मैंगो शेक, दो माह से लगातार कर रहे सेवा
वजीरगंज, बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में बढ़ती गर्मी के बीच स्थानीय समाजसेवियों द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पिछले दो माह से मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रतिदिन दही की लस्सी, शीतल जल की प्याऊ, कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य शीतल पेय का वितरण किया जा रहा है।
शनिवार को सेवा अभियान के तहत श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को मैंगो शेक वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग मंदिर पहुंचे और मैंगो शेक का सेवन किया। लोगों ने समाजसेवियों की इस पहल की सराहना की।
समाजसेवी राजीव कुमार ने बताया कि सभी लोग आपस में चंदा एकत्र कर यह सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक गर्मी रहेगी, तब तक प्रतिदिन मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा इसी प्रकार जारी रहेगी।
इस अवसर पर पंकज चौधरी, राजीव कुमार, कुमोद पटवा, राहुल वार्ष्णेय,कमल , सेठ रामवतार, भान प्रकाश, जयप्रकाश, रजत, भूरे सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
