4:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: भाजपा नेत्री दीक्षा माहेश्वरी ने जल शक्ति मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ‘सरसौता’ नहर के जीर्णोद्धार की उठाई मांग

सहसवान: भाजपा नेत्री दीक्षा माहेश्वरी ने जल शक्ति मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ‘सरसौता’ नहर के जीर्णोद्धार की उठाई मांग

सहसवान, बदायूं। सहसवान विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनसमस्या को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने लखनऊ में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर सरसौता धर्मस्थल से जुड़ी अधूरी नहर के निर्माण कार्य को पुन: शुरू कराने की पुरजोर मांग की है। भाजपा नेत्री ने मंत्री को स्वयं पत्र सौंपा और क्षेत्र की इस गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि वर्ष 2019 से चली आ रही इस मांग के तहत सरसौता से कछला घाट तक नहर का निर्माण होना है। पूर्व जिलाधिकारी के समय 500 मीटर खुदाई का कार्य हुआ था, लेकिन इसके बाद यह कार्य रुक गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में रोष है।
दीक्षा माहेश्वरी ने जल शक्ति मंत्री से आग्रह किया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस नहर का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए ताकि क्षेत्र के किसानों और आम जनता को इसका लाभ मिल सके। साथ ही, उन्होंने नहर की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। मंत्री को ज्ञापन सौंपते समय उनके साथ अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस