बदायूं-मेरठ रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। लड्डुन मियां के पेट्रोल पंप के पास गुन्नौर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे में बाइक सवार अलीम और हनीफ भी सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार अलीम व हनीफ को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहम्मद तारिक गाजी




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

