5:01 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

बदायूं

कादरचौक पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने भूप सिंह पुत्र गेदनलाल, वीरपाल पुत्र गेदनलाल, अजयपाल पुत्र गेदनलाल, मनोज पुत्र अजपाल तथा नन्नू पुत्र वीरपाल, सभी निवासी ग्राम कुढाशापुर, थाना कादरचौक को शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस