2:54 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

इज्जतनगर मंडल में राजभाषा समीक्षा बैठक, हिन्दी प्रयोग पर दिया जोर

बरेली 29 जून।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मार्च-2026 तिमाही की राजभाषा प्रगति समीक्षा बैठक एवं हिन्दी संगोष्ठी हुई।

डीआरएम ने कहा कि मंडल में हिन्दी का सकारात्मक माहौल है और अधिकांश पत्राचार हिन्दी में हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से शत-प्रतिशत कार्य हिन्दी में करने का आह्वान किया।

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी डॉ. यू.एस. नाग ने बताया कि हिन्दी प्रयोग पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने हिन्दी के नियमित प्रयोग पर बल दिया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. श्यामपाल सिंह मौर्य ने साहित्यकार विष्णु प्रभाकर के व्यक्तित्व व कृतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी बबलू ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.