9:12 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पुरानी रंजिश सुलह करने पहुंचा युवक पर हमला

बिल्सी । बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश खत्म करने की बात कहने पर एक युवक पर उसके चाचा और चचेरे भाई ने लोहे के हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना बिल्सी थाना क्ेत्र के ग्राम मझारा में हई पीड़ित बबलू के अनुसार बबलू सोमवार को अपने घर की दल्लान में बैठे थे। उन्होंने अपने चाचा से परिवार की पुरानी रंजिशें और विवाद खत्म करने की बात कही। आरोप है कि बबलू की यह बात चाचा और चचेरे भाई को नागवार गुजरी। इसके बाद दोनोंने बबलू पर लाठी-डंडों और लोहे के हथियार से हमला कर दिया। हमले में बबलू गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े चीख-पूकार सुनकर एक ग्रामीण ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहंची और एंबुलेंस की मदद से घायल बबलू को बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बिल्सी सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बबलू की गंभीर हालत और सिर में गहरी चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हेंबेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूंरेफर कर दिया। इस मामले पर एसएसआई घनश्याम सिंह ने बताया कि उक्त मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस