5:01 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक भी बरामद

बदायूं

हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक भी बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम रफतपुर मौरू सुमाली निवासी नरेश पाल (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान नरेश पाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिया था।
घटना के संबंध में थाना जरीफनगर में मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया तथा उसकी लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंधू तथा कांस्टेबल मामचंद शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस