उझानी-बिजली का पोल खेत में गिरा, बड़ा हादसा टला।


लाइनमैन की सतर्कता से बची जानें, गांव की बिजली आपूर्ति ठप
उझानी-बदांयू 27 जून 2026।
विद्युत उपकेंद्र भूड़ा के अंतर्गत भदरौल क्षेत्र के ग्राम बमनौसी में बड़ा हादसा टल गया। गांव की ओर जाने वाली हाईटेंशन लाइन का पी.बी.सी. पोल अचानक गिरकर बमनौसी निवासी दिनेशपाल यादव के पानी भरे खेत में जा गिरा।
गनीमत रही कि घटना के समय बिजली सप्लाई बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही लाइनमैन महीपाल यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे बमनौसी गांव की सप्लाई बंद कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि शेड्यूल के अनुसार सुबह से ही सप्लाई नहीं मिल रही थी, अब पूरी तरह बंद होने से गर्मी के मौसम में विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि विभाग को तुरंत पोल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। फिलहाल गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

