10:07 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नगर कुंवरगांव में सेवा भाव के साथ हुआ खिचड़ी प्रसाद व शीतल शरबत वितरण

बदायूं

नगर कुंवरगांव में सेवा भाव के साथ हुआ खिचड़ी प्रसाद व शीतल शरबत वितरण

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदांयू । नगर पंचायत कुंवरगांव में शुक्रवार को सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था के तहत विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य सर्राफा मार्केट स्थित जोहरी मेडिकल स्टोर पर बड़ी संख्या में लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जबकि भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया गया।

इसी क्रम में नगर के पीएनबी बैंक के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर भी श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर के बच्चे, युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजू जौहरी, अंकुश जौहरी, संजू सक्सेना, शनि सक्सेना, तरुण सक्सेना, विष्णु सक्सेना, शशांक, शैंकी शंखधार, शिवाय रस्तोगी, वंश रस्तोगी, देव वर्मा सहित अनेक नगरवासियों एवं युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस