6:04 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस: ‘रेल’ ने ही कर दिया सपा का खेल फेल !

बदायूं की बात सुशील धींगड़ा के साथ।

दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस: ‘रेल’ ने ही कर दिया सपा का खेल फेल!।

इंटरसिटी की पटरी पर दौड़ी भाजपा, बैकफुट पर आई साइकिल।

बदायूं की सियासी बिसात पर भाजपा ने रेल चला दी और सपा देखते रह गई। कभी यहां 6 सीटों पर हाथी-घोड़े बराबर थे, मगर बिसौली का खेल और फिर दिल्ली-लखनऊ वाली रेल ने सपा के किले में पहली कील ही नहीं, पूरी पटरी ठोक दी।

कुछ महीने पहले तक मुकाबला टक्कर का था। फिर बिसौली में भाजपा की सियासी चाल चली और सपा का टीला डगमगाने लगा। समाजवादी रणनीतिकार जवाब सोच ही रहे थे कि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बदायूं-दिल्ली इंटरसिटी की सौगात लेकर एंट्री मार गए। सपा पिछड़ गई, भाजपा तालियां बटोर ले गई।

इंटरसिटी का शोर थमा भी नहीं था कि मंत्री वर्मा ने बदायूं-लखनऊ रेल का एलान कर दिया। सिर्फ एलान नहीं, टाइम-टेबल तक जगजाहिर कर दिया। जनता ने वाह-वाह की, और सपा के खेमे में सन्नाटा पसर गया।

आज सपा के पास जवाब नहीं। बदायूं से सपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री बने सलीम इकबाल शेरवानी रेल क्यों नहीं ला पाए? वहीं भाजपा के बीएल वर्मा ने जो कहा, पटरी पर उतार कर दिखा दिया। अगर शेरवानी साहब ने एक भी रेल दौड़ा दी होती तो आज सपा बैकफुट पर न होती। मुकाबला रोचक होता। भाजपा के हाथ खाली होते।

भाजपा में नंबर वन बनकर काम दिखाने वाले बीएल वर्मा अब हर चर्चा में हैं। दिल्ली और लखनऊ वाली रेल से उन्होंने अपनी पकड़ साबित कर दी और सपा को संकट में डाल दिया।

बदायूं की सियासत में अब रेल ही असली इंजन है। और फिलहाल इंजन भाजपा के पास है, सपा प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन का इंतजार कर रही

विज्ञापन एक्सप्रेस