6:58 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा दशहरा पर कछला व अटैना घाट के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी, 24 घंटे रहेगा डायवर्जन

बदायूं

गंगा दशहरा पर कछला व अटैना घाट के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी, 24 घंटे रहेगा डायवर्जन

केशव गुप्ता

बदायूँ। गंगा दशहरा एवं ज्येष्ठ दशमी के अवसर पर 24 जून 2026 को कछला गंगा घाट और अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 23 जून की रात्रि 8 बजे से 24 जून की रात्रि 8 बजे तक भारी, मध्यम एवं हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बदायूँ से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा एवं राजस्थान की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अन्य वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
वहीं बदायूँ से कासगंज, एटा एवं आगरा की ओर जाने वाले वाहन नौशेरा तिराहा, कादरचौक एवं गंजडुंडवारा मार्ग से होकर जाएंगे। मुजरिया चौराहे तथा सहसवान-कछला रोड से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
इन स्थानों पर रहेगा डायवर्जन
नौशेरा तिराहा (थाना सिविल लाइन/यातायात पुलिस)
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा
उझानी बड़ा बाईपास
मुजरिया चौराहा
कछला रोड सहसवान
प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि गंगा दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.