3:51 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल समेत शातिर चोर गिरफ्तार

बदायूं

मूसाझाग पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल समेत शातिर चोर गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूँ, 21 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना मूसाझाग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम शहपुरा के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नन्हे उर्फ नन्हेलाल पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम बगिया, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काले रंग की, बिना नंबर प्लेट) तथा रियलमी C-65 5G मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAW331SHL36060 तथा इंजन नंबर HA11FBSHL35914 है।
बरामदगी के संबंध में थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.