7:03 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

शेखूपुर फाटक के पास ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, पहचान के प्रयास जारी

शेखूपुर फाटक के पास ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, पहचान के प्रयास जारी।

जीआरपी ने शव कब्जे में लिया, परिजनों की तलाश।

बदायूं 21 जून 2026 ।

रविवार को शेखूपुर रेलवे फाटक के पास एक युवती की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती किसी ट्रेन से यात्रा कर रही थी, तभी अचानक शेखूपुर फाटक के पास गिर गई। गिरने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की उम्र लगभग 20-22 वर्ष बताई जा रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेज दी गई है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस