सहसबान में गरजे विक्रांत यादव – “योग ही बनाएगा सशक्त भारत की बुनियाद”
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सहसबान ब्लॉक परिसर रविवार सुबह योगमय हो उठा। सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने किया। उन्होंने स्वयं मंच से उतरकर मैट पर योगाभ्यास किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
संबोधन में विक्रांत यादव गरजे,करें योग, रहें निरोग” अब नारा नहीं, संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को विश्व पटल पर स्थापित किया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि योग को हर गली, हर घर तक पहुंचाएं, क्योंकि योग ही सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा।
विक्रांत यादव ने कहा कि स्वस्थ नागरिक से ही समर्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने और 2047 तक भारत को रोगमुक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ ली। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
“योग हमारी प्राचीन धरोहर है। शारीरिक और मानसिक शक्ति के बिना कोई भी राष्ट्र विश्वगुरु नहीं बन सकता। आइए, योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।”




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

