नियमित करें योग, दूर रखें रोग : सचिन भारद्वाज
👉योग को अपने जीवन में दिनचर्या के रूप में करें सम्मिलित : सचिन भारद्वाज
बदायूँ। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुमारतनय वैश्य समाज, बदायूं द्वारा आयोजित एक दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम कुमारतनय समाज के आराध्य देव श्री भगवान कुमार कार्तिकेय प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर संरक्षक श्री मणिकांत वैश्य जी एवं सभा अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र प्रकाश गुप्ता जी द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया ।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योगसेवक सचिन भारद्धाज “यशोधन” द्वारा सभी के स्वास्थ्य सम्बंधित सभी योग आसन और उन सभी आसनों को करने का अभ्यास करने का सही तरीका करने का माध्यम बताया।
इस योग शिविर में कुमारतनय सभा अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र प्रकाश गुप्ता, मंत्री संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री किशोर वैश्य, युवा संगठन अध्यक्ष श्री पल्लव वैश्य, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता के साथ रेखा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, राधा गुप्ता, अनीता गुप्ता, ऋतु गुप्ता, मंजू, स्वाति, एवं सभा से सुनील वैश्य, नवीन गुप्ता, अनुराग वैश्य, हिमांशु, त्रिगुण, विशाल, गोविंद, क्षितिज, कलरव, आदि सभी योग प्रेमियों ने इस शिविर में सम्मिलित होकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

