6:03 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में एक माह तक बंद रहेगा ओवरब्रिज, मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित

बदायूं

बदायूं में एक माह तक बंद रहेगा ओवरब्रिज, मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित

केशव गुप्ता

बदायूं। शहर में डॉ. संतोष सिंह के आवास के निकट से भामाशाह चौक तक बने ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। पुल की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्यों को देखते हुए आगामी एक माह तक ओवरब्रिज से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि ओवरब्रिज की मरम्मत के दौरान आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। इस अवधि में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ओवरब्रिज को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें तथा यातायात नियमों का अनुपालन करें।
जनहित में जारी— एक माह तक ओवरब्रिज रहेगा बंद, यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी अवश्य लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस