7:55 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में अफसरशाही का खेल, सफाई कर्मियों की जेब खाली! 20 तारीख निकली, वेतन नदारद

सहसवान में अफसरशाही का खेल, सफाई कर्मियों की जेब खाली! 20 तारीख निकली, वेतन नदारद

सहसवान, बदायूं: अफसर गया, फाइलें रुकीं और गरीब सफाई कर्मियों के घर का चूल्हा ठंडा पड़ गया। नगर पालिका सहसवान में अधिशासी अधिकारी के तबादले के बाद से हालात ये हैं कि शहर की सफाई करने वालों को ही अपनी तनख्वाह के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

नगर पालिका में EO का पद खाली पड़ा है। तबादले के बाद न तो नया साहब आया, न किसी को चार्ज दिया गया। नतीजा, ठेका और संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों की 10-25 हजार की पगार पर ग्रहण लग गया। महीना 20 तारीख पार कर गया, लेकिन कर्मचारियों के अकाउंट में एक फूटी कौड़ी नहीं आई।

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के महामंत्री हरीश लाल ने बताया, “इतनी कम पगार में वैसे ही घर चलाना मुश्किल है। ऊपर से वेतन ही रुक जाए तो बच्चे भूखे मरेंगे। अधिकारी न होने से हमारा कोई सुनने वाला नहीं।” कर्मचारी आर्थिक तंगी से बेहाल हैं।

आक्रोशित कर्मचारियों ने आज शनिवार को उप जिलाधिकारी सहसवान को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक शासन नया अधिकारी नहीं भेजता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था कर तुरंत वेतन जारी किया जाए, वरना आंदोलन को मजबूर होंगे।

अब देखना है कि प्रशासन कब जागता है और शहर को चमकाने वालों की जिंदगी से अंधेरा कब हटता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस