7:16 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

कौन आएगा मेरी पार्टी द्वारे, वोटों की बरसात लिये ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
विधानसभा चुनावों को लेकर जनपद की छह सीटों पर उम्मीदवार चयन का खेल पर्दे के पीछे और कुर्सी मेज के नीचे दोनों जगह सुर्खियों में दिख रहा है। कोई अपना टिकट बचाने और काई टिकट पाने की जुगत ढूंढ रहा है। जनपद में सपा को चार सीटों पर उम्मीदवार ढूढना है जबकि सपा के कब्जे वाली दो सीटों को अपने कब्जे में लेने के लिए दो ऐसे उम्मीदवार देख रही है जो बदायूं को भगवा करने की राह बनाये । उधर सपा अपना पुराना वही रंग देखने को बेचैन है जो स्व बनवारी सिंह यादव के समय में था। विधानसभा चुनाव में वर्तमान समय बसपा और कांग्रेस दोनों जनपद में हाथ खाली हैं इसलिए दोनों के पास खोने को कुछ नहीं पर कुछ पाने के लिए दोनों बुरी तरह बेताब हैं और इसी के चलते बसपा और कांग्रेस सपा और भाजपा में बगावत करने वालों की राह देख रही हैं और उनकी निगाह इस बात पर है कि पार्टी द्वारे कौन आएगा वोटों की बरसात लिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस