6:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं हादसा: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री अरुण कुमार, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

बदायूं हादसा: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री अरुण कुमार, परिजनों को बंधाया ढाढ़स।

घायलों के बेहतर इलाज और आर्थिक मदद का दिया आश्वासन।

बदायूं, 17 जून।

जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार बुधवार को उझानी क्षेत्र में हुए भीषण हादसे के बाद बदायूं पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सीधे पोस्टमार्टम हाउस गए, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और ढाढ़स बंधाया।

इसके बाद मंत्री राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। मंत्री ने मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहयोग दिलाने का भी आश्वासन दिया।

डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस