3:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझैती में बड़ा हादसा: मकान की लिंटर गिरने से पिता समेत दो मासूम बच्चे मलबे में दबे, ग्रामीणों ने बचाई जान

बदायूं

उझैती में बड़ा हादसा: मकान की लिंटर गिरने से पिता समेत दो मासूम बच्चे मलबे में दबे, ग्रामीणों ने बचाई जान

केशव गुप्ता

बदायूं। उझैती थाना क्षेत्र के शाहनगर पटपरागंज गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक मकान की लिंटर भरभराकर गिर गई, जिससे घर में मौजूद एक व्यक्ति और उसके दो मासूम बच्चे मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई।
ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पिता और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में तीनों घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान भेजा गया।
बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और अचानक लिंटर गिरने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस