बिल्सी: रात गश्त के दौरान 17 वर्षीय किशोर तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार।
बिल्सी बदायूं 16 जून।
बिल्सी पुलिस को रात गश्त के दौरान बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सतैती पट्टी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर को अवैध 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। आरोपी के पास से हथियार का लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है।
14 जून की रात उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह हेड कांस्टेबल राहुल कुमार व कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक तमंचा लेकर सतैती की तरफ से चौराहे की ओर आ रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम पैदल ही सतैती की ओर बढ़ी। चौराहे से एक युवक आता दिखा। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही वह रुक गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हर्षित राठौर पुत्र राजीव सिंह, निवासी सतैती पट्टी इच्छा, थाना बिल्सी बताया।
तलाशी में उसके फेंट से एक 315 बोर का तमंचा और जेब से एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने BNSS की धारा 105 के तहत गिरफ्तारी और बरामदगी की चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए बाल कल्याण अधिकारी को सूचना दी गई है। परिजनों को भी थाने बुलाया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बाल अपचारी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

