सहसवान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव
सहसवान, बदायूं: नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली कक्षा 6 की नाबालिग छात्रा से मोहल्ले के ही एक युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया।
परिजनों के अनुसार, छात्रा पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगी थी। पूछने पर भी वह डर के कारण कुछ नहीं बता रही थी। इसी बीच छात्रा के पास एक मोबाइल मिला, जिसमें आरोपी युवक द्वारा धमकाने, धर्म परिवर्तन और निकाह करने के मैसेज थे। जब छात्रा ने घरवालों से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस का बयान: प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लड़की के बयान और तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी थी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

