12:16 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

चौकी में ही धरने पर बैठे भाकियू नेता

बदायूं

नवादा चौकी में किसान बनाम खाकी: वसूली के आरोप पर हंगामा, चौकी में ही धरने पर बैठे भाकियू नेता।

बदांयू 15 जून।

वसूली और अभद्रता के आरोप में नवादा चौकी सोमवार को किसानों के गुस्से का केंद्र बन गई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक असली) के बैनर तले सैकड़ों किसान चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। आरोप है कि चौकी के दरोगा और पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को बुलाकर सेटिंग करते हैं, फिर पीड़ित को ही डरा-धमकाकर वसूली करते हैं।

धरने का नेतृत्व कर रहे विकास पटेल, सूरजपाल, कमल गुप्ता समेत दर्जनों किसानों ने 8 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मुख्य आरोप:
फरियादियों से वसूली और गाली-गलौज।
एकतरफा कार्रवाई कर निर्दोष को फंसाना।
अवैध खनन को संरक्षण देना
किसानों ने वसूलीबाज दरोगा और स्टाफ को तुरंत चौकी से हटाने की मांग की।

किसानों यहीं नहीं रुके। कुंवरगांव देहात, हरहरपुर मोहनपुर और नंदगांव गंज में प्रधान-सचिव पर लाखों के घोटाले का आरोप लगाकर DM को ज्ञापन सौंपा। हैंडपंप, सीसी नाली और मिट्टी कार्य के नाम पर 1.5 लाख से ज्यादा का फर्जी भुगतान निकालने का आरोप है। काम धरातल पर जीरो है।

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी- 10 दिन में भ्रष्ट दरोगा और ग्राम पंचायतों के सचिव-प्रधान पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। फिलहाल नवादा चौकी में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस