9:12 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सोमवती अमावस्या पर कछला घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।

बदायूं

सोमवती अमावस्या पर कछला घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।

बदायूं, 14 जून।

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार को कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया।

डीएम अवनीश राय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा। श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.