राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में रक्तदान शिविर संपन्न: विश्व रक्तदाता दिवस पर 15 महादानियों ने बढ़ाया हाथ

।
उझानी-बदांयू 14 जून 2026।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के ब्लड सेंटर में ‘हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन’ के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार के निर्देशन में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता यादव और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह की टीम ने शिविर का संचालन किया।
शिविर में 20 युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने पंजीकरण कराया । 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महादान किया।
संजय कुमार, नितिन कुमार, सनी वार्ष्णेय, योगेश कुमार सिंह, राव रंजित संतराम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हॉपयूनिटी फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह और सह-संस्थापक राधे श्याम ने पूरी टीम के साथ व्यवस्थाएं संभालीं और स्वयं भी रक्तदान किया। एनजीओ समर्थक राजन मेहंदीरत्ता ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
— राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com