8:42 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महाविद्यालय सहसवान (बदायूं) के बी एस सी 4 सेमेस्टर के छात्र माही पंडित ने अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में उत्तम पेपर प्रजेंटेशन देकर एवार्ड प्राप्त किया

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय

सहसवान (बदायूं) के बी एस सी 4 सेमेस्टर के छात्र माही पंडित ने अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में उत्तम पेपर प्रजेंटेशन देकर एवार्ड प्राप्त किया।

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं के बी एस सी 4 सेमेस्टर के छात्र माही पंडित ने महाराजा अग्रसेन कालेज बरेली द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में उत्तम पेपर प्रजेंटेशन देकर एवार्ड प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने छात्र माही
पंडित को शुभकामनाएं देते हुए कहा -‘कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ते रहना चाहिए।कॉन्फ्रेंस इत्यादि ज्ञान का विस्तार करने में सहायता करते हैं।’
डॉ शुभ्रा शुक्ला असिस्टेंट प्रोफेसर बाटनी के निर्देशन में बी. एस सी के छात्र माही पंडित ने’ जैनेटिक कैंसर काजेस एंड प्रीवेंशन’ विषय पर अपने विचार रखे।जो कि सभी के द्बारा सराहे गए। डॉ शुभ्रा शुक्ला ने बताया कि माही ने आज के युग में जैनेटिक कैंसर के केसेज बढ़ते जा रहे हैं जैसे विषय के अनछुए पहलुओं को छुआ।
महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ सौरभ नागर, डॉ शुभ्रा शुक्ला,डॉ रजनी गुप्ता,
डॉ नीति सक्सेना, डॉ नवीन कुमार, डॉ राजेश सिंह, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य , डॉ टेकचंद,डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ सूर्य प्रताप गौतम, डॉ ब्रह्मस्वरूप आदि सहित समस्त स्टाफ ने छात्र माही पंडित को उसकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी को प्रेरणा लेने की बात कही।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस