उझानी के BGIC हॉल में सागरमाथा कप विजेताओं का भव्य स्वागत।
उझानी-बदांयू 13 जून।
सागरमाथा कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे बदायूं के विजेताओं का सोमवार को उझानी के भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज हॉल में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजन मेहंदीरत्ता द्वारा किया गया।
काठमांडू, नेपाल में आयोजित सागरमाथा कप 2026 में जिला बदायूं के उझानी के तीन प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 पदक अपने नाम किए।
पदक विजेताओं का विवरण
स्वीटी माहेश्वरी सुपर मॉम कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
तनुश शाक्य ने 10-13 आयु वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
वही पूर्णिमा शाक्य ने 6-8 आयु वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया।
इस अवसर पर जेसीआई के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु गुप्ता एडवोकेट ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला बदायूं के अध्यक्ष देवेंद्र ढींगरा ने भी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी लगन से आगे बढ़ते रहें और जिले का नाम रोशन करें।



कार्यक्रम का सफल संचालन राजन मेहंदीरत्ता ने किया। स्वागत समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com