‘नंद घर आनंद भयो’ की धुन पर झूम उठा पंडाल, कृष्ण जन्म पर भक्तों ने लुटाई बधाई।
देवनागरी इंटर कॉलेज में भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा परिसर।
उझानी-बदांयू 13 जून।
देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज का मैदान शुक्रवार को कान्हा की भक्ति में सराबोर हो गया। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन जैसे ही कथाव्यास आचार्या विश्वेरी वशिष्ठ ने ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ का उद्घोष किया, पूरा पंडाल झूम उठा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते बधाई लुटाते नजर आए।



आचार्या वशिष्ठ ने कहा, “भागवत केवल कथा नहीं, जीवन जीने की कला है। तन कथा में हो और मन बाजार में, तो पुण्य नहीं मिलेगा।” उन्होंने कृष्ण जन्म का सजीव वर्णन किया तो श्रोता भाव-विभोर हो गए। बधाई गीतों पर महिलाएं-पुरुष, बच्चे-बूढ़े सब थिरक उठे। पूरा वातावरण ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।
कथा में आचार्या ने समझाया कि श्रीमद्भागवत मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देती है। भगवान के प्रति श्रद्धा और समर्पण ही सच्ची भक्ति है। कथा सुनने मात्र से नहीं, उसे जीवन में उतारने से कल्याण होता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ कमाया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com