1:27 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

रोडवेज को बचाते-बचाते पेड़ से टकराई कार, उझानी के दवा विक्रेता दंपति गंभीर घायल।

रोडवेज को बचाते-बचाते पेड़ से टकराई कार, उझानी के दवा विक्रेता दंपति गंभीर घायल।

उझानी-बदांयू 13 जून।

रफ्तार का कहर सुबह-सुबह उझानी में दिखा। जयपुर से लौट रहे पंजाबी कॉलोनी निवासी राजीव मेडिकल स्टोर के स्वामी रजत अग्रवाल की कार आज तड़के 5:30 बजे छतुईया फाटक के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस से टकराने से बचने के लिए चालक ने कार काटी, लेकिन वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रजत अग्रवाल 32 और उनकी पत्नी शगुन अग्रवाल 30 लहूलुहान होकर कार में ही फंस गए। उनके साथ विसोली निवासी उनके साले व बेटी के भी हल्की चोटें आई हैं।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने चारों को सीएचसी उझानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रजत व शगुन की हालत नाजुक देख राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। परिजन समय न गंवाते हुए दोनों को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। बताते हैं शगुन अग्रवाल के ज्यादा चोटें आई हैं।

हादसे के बाद रोडवेज चालक बस लेकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.