बदायूं
पुरानी रंजिश में चली गोली, अधेड़ गंभीर घायल; आरोपी वारदात के बाद फरार
केशा। गुप्ता
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सकतपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश तेज।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

