बदायूं
बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, दहगवां विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन
केशव गुप्ता
बदायूं। दहगवां विद्युत उपकेंद्र पर क्षेत्र के किसानों ने बिजली संकट को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पिछले एक महीने से उन्हें पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे उनकी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं और धान की रोपाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
किसानों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती और जर्जर विद्युत लाइनों के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए नियमित एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर लाइनों को बदलने तथा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com