10:43 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बारिश से मौसम सुहावना: ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से मिली राहत।


उझानी-बदांयू 12 जून।

उझानी क्षेत्र में देर रात हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। रात करीब 11 बजे हुई इस बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली।

सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह 10 बजे तक भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए, जिससे दिन की शुरुआत खुशनुमा रही। गर्मी से परेशान लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का अनुभव किया।

स्थानीय निवासी रामकिशोर, मोहन लाल, संजय, विक्रम और रामपाल सहित अन्य लोगों ने बारिश और ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत महसूस की। मोहन लाल ने बताया कि रात 3 से 5 बजे के बीच तेज बारिश और तेज हवा चली, जिससे तापमान में काफी कमी आई।

उन्होंने यह भी कहा कि धान की नर्सरी तैयार करने के लिए यह बारिश बहुत जरूरी है, क्योंकि नर्सरी तैयार होते ही खेतों में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। संजय ने बताया कि रात में हुई बारिश और सुबह से छाए बादलों के कारण मौसम बहुत सुहावना हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बारिश से धान की पौध को बहुत फायदा होगा और पौध झुलसेगी नहीं।

किसानों के चेहरे पर भी इस बारिश से मुस्कान लौट आई है। खेतों में नमी बढ़ने से बुवाई की तैयारी तेज हो गई है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.