1:48 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बिल्सी भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत देववाड़ी मंदिर परिसर से की गई,जहां कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई कर श्रमदान किया। इसके बाद नगर के मुख्य मार्गो पर पहुंचकर सामूहिक रूप से झाडू लगाकर सफाई की गई। नगर में चलाए गए इस स्वच्छता अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इस अवसर पर बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर भी मौजूद रहे और उन्होंे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। अभियान में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता, अर्पित शर्मा, ठाकुर गजेंद्र सिंह, तेज प्रताप सिंह, शेखर सक्सेना, राहुल माहेश्वरी, दीपक वाल्मीकि, निखिल सक्सेना सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.