उझानी -सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक गिरफ्तार, 1130 रुपये बरामद।
उझानी बदांयू 9 जून।
उझानी पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा है।
कांस्टेबल प्रवीण कुमार व रोहित कसाना चीता पर गश्त कर रहे थे। जियो पेट्रोल पंप के पास मुखबिर ने सूचना दी कि काशीराम कॉलोनी बहादुरगंज में लाखन की दुकान के पीछे एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आरोपी जोर-जोर से “आओ एक रुपया लगाओ और नब्बे रुपये पाओ” की आवाज लगा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम अल्तमस पुत्र राशिद,निवासी मोहल्ला अयोध्यागंज बताया। तलाशी में उसके पास से सट्टे के नंबर लिखी डायरी, एक डॉट पेन और 1130 रुपये नकद बरामद हुए। डायरी में गली, दिसावर के नंबर 75/30, 55/20, 25/20, 70/20 लिखे मिले।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 G Act में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com